
विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में अब तक 33509 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 704000 लोग इससे संक्रमित हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें ईरान के शवगृह की फर्श पर लाशों के ढेर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में ईरान के शवगृह में फैले शवों के बीच वर्कर प्रोटेक्टिव सूट और मास्क पहनकर आवाजाही करते हुए लोग भी दिखाई दे रहे हैं।
यह तस्वीरें ईरान के कॉम बहशत-ए-मासूमह की हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह तस्वीरें ईरान के शवगृह की ही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website