Sunday , April 26 2026 8:52 AM
Home / News / जर्मनी में कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण शुरू

जर्मनी में कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण शुरू


वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना वायरस का टीका विकसित करने की खातिर दुनिया दवा कंपनियां जुटी हुई हैं। ब्रिटेन, अमेरिका में चीन में एंटी कोविड वैक्सीन की टेस्टिंग के बाद अब जर्मन ने भी कोरोना वायरस के संभावित टीके का परीक्षण शुरू कर दिया था। जर्मनी की दवा कंपनी बायोएनटेक ने कहा है कि उसने स्वयंसेवियों पर कोरोना के एक संभावित टीके का परीक्षण शुरू कर दिया है।
अमेरिकी औषधि कंपनी फाइजर के साथ काम कर रही बायोएनटेक ने बुधवार को कहा कि जर्मनी में 23 अप्रैल से 12 वॉलंटियर्स पर बीएनटी 126 टीके का चिकित्सीय परीक्षण किया गया है। बायोएनटेक ने एक बयान में कहा है कि अगले कदम के तौर पर यह परीक्षण में बीएनटी 162 की खुराक बढ़ाना शुरू करेगा। परीक्षण में करीब 200 लोग शामिल हो रहे हैं जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच है। कंपनी ने कहा है कि उसे जल्द ही अमेरिका में परीक्षण शुरू करने के लिए नियामक मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
कई सरकारों के कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाई पाबंदियों में ढील देने की शुरुआत करने के साथ ही दुनियाभर के स्वास्थ्य अधिकारी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं, ताकि इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मुश्किल से हासिल की गई जीत को गंवा न बैठे। बता दें कि दुनिया भर में 2,27,000 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं और 30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।