Sunday , April 26 2026 9:22 PM
Home / News / Wuhan की लैब से ही निकला Coronavirus, हैं काफी सबूत: अमेरिका

Wuhan की लैब से ही निकला Coronavirus, हैं काफी सबूत: अमेरिका


America ने China के ऊपर एक बार आरोप लगाते हुए दावा किया है कि Coronavirus Wuhan की लैब से ही निकला था और इस बात के काफी सबूत हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में विदेश सचिव Mike Pompeo ने यह दावा किया।
अमेरिका के विदेश सचिव माइक पॉम्पियो ने रविवार को दावा किया है कि इस बात के काफी सबूत हैं कि कोरोना वायरस चीन के वुहान की लैब से ही पैदा हुआ था। न्यूज चैनल एबीसी के ‘दिस वीक’ शो में पॉम्पियो ने यह दावा किया। उन्होंने वायरस के निपटने के चीन के रवैये की भी आलोचना की। हालांकि, उन्होंने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि क्या वायरस को जानबूझकर छोड़ा गया था।
पॉम्पियो ने एबीसी से कहा कि इस बात से अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियां इत्तेफाक रखती हैं कि वायरस जेनेटिकली मॉडिफाइड या इंसानों का बनाया नहीं है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि इस बात के बड़े और काफी सबूत हैं कि वायरस वुहान की लैब से ही निकला। उन्होंने कहा कि चीन का इतिहास रहा है दुनिया में इन्फेक्शन फैलाने और कम स्टैंडर्ड की लैब चलाने का।
बड़ा खतरा पैदा हो सकता है
उन्होंने कहा कि चीन ने जिस तरह कोरोना पर पर्दा डालने की कोशिश की यह कम्यूनिस्टों की गलत जानकारी फैलाने की कोशिश का उदाहरण था जिससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिका चीन के ऊपर शुरुआत से इस बात का आरोप लगाता रहा है कि कोरोना वायरस के बारे में उसने दुनिया को देरी से जानकारी दी और अपने यहां भी वायरस को फैलने से रोकने में देरी की।