
बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड एक्ट्रेस कर्टनी कार्दिशियन अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। कर्टनी के सड़कों पर निकलते ही पेपराजी हाथ धो कर उनके पीछे पड़ जाते हैं। हाल ही में मीडिया के कैमरे में हसीना की जबरदस्त अंदाज की कुछ तस्वीरें कैद हुई हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान कर्टनी प्रिंटेड मिनी शॉर्ट ड्रेस में बोल्ड नजर आ रही हैं।
इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने थाई हाई बूट्स पेयर किए हुए हैं और ब्राउन कलर के ओवर कोर्ट से लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स कर्टनी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। लुक को कैरी करते हुे हसीना कैमरे के सामने धड्ड़ले से पोज दे रही हैं।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार टीवी शो Flip It Like Disick में देखा गया था। इस शो में कर्टनी गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं।
Home / Entertainment / मिनी ड्रेस, थाई हाई बूट्स और ओवर कोट में कर्टनी का स्टाइलिश अंदाज, वेस्टर्न लुक में यूं दिए FASHION GOALS
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website