
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को प्री-वेडिंग पार्टी दी। इस पार्टी में चेन्नई टीम के सभी खिलाड़ी तमिलनाडु की परंपारिक वेशभूषा लुंगी और कुर्ता पहने हुए दिखाई दिए। चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी भी इस पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोगों को क्रिकेटर्स का यह देसी लुक भी पसंद आ रहा है।
डेवॉन कॉनवे अपनी गर्लफ्रैंड किम वॉटसन से जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। वह इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं। जबकि उनकी गर्लफ्रैंड किम साथ वाले ही कमरे में थी। बायो बबल के कारण वह इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाई। पर उन्होंने वीडियो कॉल के द्वारा इस पार्टी का लुत्फ उठाया।
डेवॉन कॉन्वे पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं। मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉन्वे को एक करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। कॉन्वे को अभी आईपीएल में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं जिस कारण वह अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे हैं। कॉन्वे ने चेन्नई के लिए सिर्फ एक मैच खेला जिसमें उन्होंने 3 रन बनाए हैं।
Home / Sports / डेवॉन कॉन्वे ने CSK टीम को दी प्री-वेडिंग पार्टी, धोनी से लेकर विदेशी खिलाड़ी दिखे देसी लुक में
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website