
MyGovIndia की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 46 फीसद रियल टाइम पेमेंट किए गए। इस लिस्ट में ब्राजील दूसरे पायदान पर है। ब्राजील में 29.2 मिलियन डिजिटल पेमेंट हुए। जबकि चीन का तीसरा स्थान है, जहां 17.6 मिलियन लेनदेन डिजिटल हुए। इस लिस्ट में चौथे पायदान पर थाईलैंड है, जहां 16.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन हुए। साउथ कोरिया 8 मिलियन डिजिटल पेमेंट के साथ पांचवे पायदान पर है।
डिजिटल पेमेंट में भारत सबसे आगे – अगर इन आंकड़ों को देखें, तो भारत के अलावा टॉप के बाकी चार देशों ने मिलकर जिस तादात में डिजिटल लेनदेन किया, उससे ज्यादा लेनदेन भारत ने अकेला किया है। ऐसे में भारत बाकी देशों के मुकाबले कहीं आगे है।
भारत में बढ़ा रहा डिजिटल पेमेंट – भारत सरकार की तरफ से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नई तरह की सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। जैसे हाल ही में क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट की सर्विस शुरू की गई है। साथ ही आधार कार्ड से यूपीआई पेमेंट अकाउंट को एक्टिवेट करने की योजना शुरू की गई है।
Home / News / डिजिटल पेमेंट: भारत ने निकाली चीन की हेकड़ी, बन बैठा दुनिया का नंबर-1 देश, देखें टॉप-5 लिस्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website