
लंदन: हॉलीवुड फिल्म ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ एक बार फिर विवादों में आ गई है। डिज्नी ने मलयेशिया के थियेटर्स से फिल्म उतरवाने का फैसला लिया है। यह फैसला मलयेशिया के फिल्म सेसंरशिप बोर्ड के उस निर्देश के बाद लिया गया है जिसमें कहा गया था कि फिल्म में गे सीन्स हटाने के बाद ही इसे रिलीज किया जाएगा।
डिज्नी ने फिल्म से गे सीन्स हटाने से मना कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सेंसरशिप बोर्ड ने फिल्म से एक साढ़े 4 मिनट का गे सीन हटाने को कहा था लेकिन फिल्म निर्माताओं ने ऐसा करने से मना कर दिया। डिज्नी ने मेल पर दिए जवाब में लिखा कि मलयेशिया के लिए फिल्म में कोई कट नहीं किया जाएगा।
बता दें कि मलयेशिया में फिल्म रिलीज का यह पहला मुद्दा नहीं है। इससे पहले भी मलयेशिया की सरकार ने 2015 में आई फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ को रिलीज करने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि फिल्म में काफी सेक्शुयल कंटेंट है जिसके कारण इसे रिलीज नहीं किया जा सकता।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website