Thursday , September 3 2026 6:43 AM
Home / News / तेल से कमाई, दिल्ली से जाता है यूक्रेन में शांति का रास्ता… ट्रंप के सलाहकार ने उगला जहर, भारत के एनर्जी टाइटंस पर साधा निशाना

तेल से कमाई, दिल्ली से जाता है यूक्रेन में शांति का रास्ता… ट्रंप के सलाहकार ने उगला जहर, भारत के एनर्जी टाइटंस पर साधा निशाना


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं। नवारो ने अब रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिका का रणनीतिक साझेदार बनना चाहता है तो उसे वैसा ही व्यवहार करना होगा। नवारो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट में भारत पर लगाए गए ट्रंप के 50% टैरिफ को सही कदम बताया है। नवारो ने लिखा कि यह सिर्फ भारत के अनुचित व्यापार का मामला नहीं, यह पुतिन की युद्ध मशीन को भारत से दी गई वित्तीय सहायता को खत्म करने का मामला है।
भारत-रूस संबंधों को लेकर बोला हमला – उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका से डॉलर कमाकर उसका इस्तेमाल रियायती रूसी कच्चा तेल खरीदने के लिए करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय तेल रिफाइनरी अपने रूसी साझेदारों के साथ मिलकर काला-बाजारी किए तेल का शोधन करती हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मुनाफा कमाती हैं। इससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए नकदी जुटाने में मदद मिलती है।