Wednesday , September 16 2026 11:53 AM
Home / News / उत्तरी जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तरी जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके


टोक्यो: उत्तरी जापान में बुधवार सुबह 5:22 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई है। इस भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुक्सान का पता नहीं लगा है और न ही सुनामी की चेतावनी दी गई है।

जापान की मौसम विभाग एजेंसी ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र लवेट इलाके में 30 किलोमीटर की गहराई में था। वर्णनीय है कि इसी तरह के खतरनाक भूकंप के कारण 2011 में सुनामी आई थी, जिसने तबाही मचाई थी।