Friday , September 18 2026 8:08 AM
Home / News / कनाडा में लगातार 5वीं बार भूकंप के तेज झटके

कनाडा में लगातार 5वीं बार भूकंप के तेज झटके


कनाडा के वैंकूवर द्वीप में सोमवार देर रात मध्यम और तेज दर्जे के और मंगलवार सुबह भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। यह भूकंप के झटके लगातार 5 बार महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.1, 5.6, 5.8 और 6.0 व 5.1 मापी गई। भूकंप का केन्द्र प्रशांत महासागर में पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित रहा। भूकंप के कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।