Monday , March 17 2025 5:12 PM
Home / Food / नाश्ते में बनाकर खाएं टेस्टी Cheesy Fried Toast

नाश्ते में बनाकर खाएं टेस्टी Cheesy Fried Toast


नाश्ते में हर कोई टोस्ट या सैंडविच खाना पंसद करता है। ऐसे में आप नाश्तें में अलग तरह से टोस्ट बनाकर खा सकते है। आज हम आपको टेस्टी Cheesy Fried Toast की रेस्पी बताएंगे। आइए जानते है इसकी रेस्पी।
सामग्रीः
तेल- 2 टेबलस्पून
लहसुन- 1 टेबलस्पून
प्याज- 60 ग्राम
सोया सॉस- 1 टेबलस्पून
रेड चिल्ली सॉस- 1 टेबलस्पून
केचप- 1 1/2 टेबलस्पून
पनीर- 80 ग्राम
ब्रेड स्लाइस
मोजेरेला चीज
पानी
एग वॉश
ओट्स
तेल-
धनिया- गार्निश के लिए

विधिः
1. एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके उसमें 1 टेबलस्पून लहसुन को गोल्डन बाउन होने तक भूनें।
2. इसमें 60 ग्राम प्याज डालकर फ्राई करें।
3. प्याज फ्राई करने के बाद इसमें 1 टेबलस्पून सोयॉ सॉस, 1 टेबलस्पून रेड चिल्ली सॉस और 1 1/2 टेबलस्पून केचप डालकर पकाएं।
4. इसमें 80 ग्राम पनीर को अच्छी तरह मिक्स करें।
5. ब्रेड स्लाइस को लेकर उसके हार्ड कार्नर को काट लें।
6. कटी हुई ब्रेड स्लाइस को रेटी की तरह बेल कर प्लेन करें।
7. इसके बीच में बनाए हुए मिश्रण को रख कर इसके उपर मोजेरेला चीज डालें।
8. इसके उपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रख कर बंद कर दें।
9. इसे गोलाई में काट कर थोड़ा पानी लगाकर साइडों को अच्छी तरह दबा कर बंद कर लें।
10. इसे एग वॉश में डिप करने के बाद ओट्स में डिप करें।
11. एक पैन में तेल गर्म करके उसमें इसे गोल्डन बाउन क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। फ्राई करने के बाद इसे निकाल कर अब्सॉर्बेंट पेपर में रखें।
12. अब आप इसे धनिया के साथ गार्निश करें।
13. आपका चीज फ्राईड टोस्ट बन कर तैयार है। अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।