Thursday , August 27 2026 10:48 PM
Home / Sports / इंग्लैंड को हराकर 84 साल बाद भारतीय टीम ने किया ऐसा कारनामा

इंग्लैंड को हराकर 84 साल बाद भारतीय टीम ने किया ऐसा कारनामा

9
चेन्नई: भारत ने इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 4-0 से हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने इंग्लैंड को पारी और 75 रनों से करारी शिकस्त दी है। यह भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहला मौका है जब उसने इंग्लैंड को किसी सीरीज में 4-0 से पराजित किया। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने यह अविश्वसनीय सफलता हासिल की।

भारतीय टीम ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1992-93 में रहा था जब मोहम्मद अजहरूद्दीन की टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर 3-0 से जीत दर्ज की थी। भारत ने इस तरह इंग्लैंड के हाथों 2011 में मिली 0-4 की हार का बदला चुका लिया। इंग्लैंड ने इसके अलावा 2012-13 में पिछले भारत दौरे पर मेजबान टीम को 2-1 से शिकस्त दी थी, टीम इंडिया ने उसका भी बदला ले लिया।

वैसे इंग्लैंड इससे पहले चार और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भी भारत का सफाया कर चुका है। इंग्लैंड ने 1959 में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत का 5-0 से सफाया किया था। इंग्लैंड 2011 में अपने घर में भारत का चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 4-0 से सफाया कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *