Tuesday , June 23 2026 7:37 AM
Home / Sports / वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बेयरस्टो करेंगे इंग्लैंड की पारी का आगाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बेयरस्टो करेंगे इंग्लैंड की पारी का आगाज


मैनचेस्टर: जॉनी बेयरस्टो वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की पारी का आगाज करेंगे। कप्तान इयोन मोर्गन ने इसकी घोषणा की। जून में काॢडफ में चैम्पियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में टूर्नामेंट के विजेता पाकिस्तान से हार के बाद यह इंग्लैंड का पहला वनडे मैच होगा जो ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जायेगा।

लगातार कम स्कोर के कारण वनडे के नियमित सलामी बल्लेबाज जेसन राय को बाहर रखा गया है। मोर्गन ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पत्रकारों से कहा, ‘‘एलेक्स हेल्स के साथ जॉनी पारी का आगाज करेंगे। हमें लगता है कि जॉनी एक मौके का हकदार है। ’’