
मुंबई: वोग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार रात ग्रांड हयात में किया गया। अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर कई बॉलीवुड सितारे देखने को मिले। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन का ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट गाउन में गॉर्जियस लुक देखने को मिला। गाउन काफी हैवी था। जो ऐश को चलने में काफी मुश्किल कर रहा था।
वहीं, सोनम कपूर ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर गाउन में खूबसूरत लग रही थी। इसी तरह अनुष्का शर्मा सिल्वर कलर की गाउन में तो कृति सेनन ब्लैक और राधिका आप्टे व्हाइट कलर के आउटफिट में अवॉर्ड के रेड कारपेट पर नजर आईं।
इस मौके पर नीता अंबानी बेटी ईशा अंबानी के साथ, ट्विंकल खन्ना, गौरी खान, अदिति राव हैदरी, अथिया शेट्टी, किरण राव, पद्मा लक्ष्मी, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अरशद वारसी सहित कई सेलेब्स मौजूद थे।
इस साल वोग इन्फ्लूएंसर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड ऐश्वर्या राय बच्चन को दिया गया। इसी तरह वोग एंटरटेनर ऑफ द डिकेट अवॉर्ड शाहरुख खान, वोग ओपिनियन मेकर ऑफ द ईयर ट्विंकल खन्ना, वोग एंड आईडब्ल्यू फैशन आइकॉन ऑफ द ईयर अवॉर्ड सोनम कपूर, वोग मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड करन जौहर, वोग एंड बीएमडब्ल्यू गेम चेंजर ऑफ द ईयर अवॉर्ड अनुष्का शर्मा को दिया गया।
Home / Entertainment / Bollywood / पत्नी गौरी को छोड़ शाहरुख ने ली एंट्री, ऐश का ट्रांसपेरेंट गाउन था इतना हैवी संभलाना हुआ मुश्किल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website