
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत परवथनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक खुली बहस के दौरान पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान की तरफ से बार बार शुरू किए गये युद्ध को लेकर पूरी दुनिया के सामने इस्लामाबाद की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना पाकिस्तान की पुरानी नीति रही है और अब उसे इसके परिणाम स्वीकार करने होंगे। न्यूयॉर्क स्थित यूएनएससी में बोलते हुए भारतीय स्थायी प्रतिनिधि हरीश ने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर ‘बेबुनियाद और अनावश्यक टिप्पणियां’ की हैं जिनका जवाब देना जरूरी हो गया है।
उन्होंने कहा ‘स्वतंत्र भारत की शुरुआत ही पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीमा पार हमलों से हुई थी। पाकिस्तान उन भारतीय क्षेत्रों पर नजर रखता था जो कानूनी, पूर्ण और अपरिवर्तनीय रूप से भारत का हिस्सा बन चुके थे।’ उन्होंने कहा ‘मैं आज पाकिस्तान द्वारा की गई बेबुनियाद और बेवजह की टिप्पणियों का जवाब देने के लिए मजबूर हूं। भारत तथ्यों को स्पष्ट करना चाहता है। स्वतंत्र भारत ने अपने सफर की शुरुआत पाकिस्तान की सीमा-पार आक्रामकता से लड़ते हुए की थी।’
Home / News / ‘आतंकवाद फैलाने पर अंजाम भुगतने होंगे’, UNSC में भारत का पाकिस्तान पर सबसे तीखा हमला, दुनिया के सामने खींची रेड लाइन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website