
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया में जगह मिली है। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव पहली बार टीम इंडिया में आए हैं। यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ध्रुव अभी इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं। 22 साल के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में भी अपना जलवा दिखाया है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली है।
ध्रुव के पिता लड़ चुके कारगिल युद्ध – ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश के आगरा से हैं। उनके पिता का नाम नेम सिंह जुरेल है। पिता सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। वो 1999 में हुए करगिल युद्ध में भी शामिल रहे थे। हालांकि शुरुआत में ध्रुव भी भारतीय सेना में जाकर पिता की तरह देश की सेवा करना चाहते थे लेकिन क्रिकेट के प्रति अगाढ़ रुचि के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए। ध्रुव इस खेल में भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आइडल मानते हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड में दिखा चुके हैं कमाल – ध्रुव जुरेल भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। 2020 में हुए टूर्नामेंट में वह विकेटकीपर के रूप में टीम का हिस्सा थे। तब भारत को फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी। इस टूर्नामेंट में उनके साथ यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी थे जो अब आईपीएल में खेल रहे हैं। ध्रुव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। उन्हें 2022 की नीलामी में टीम ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था।
कैसा रहा है ध्रुव का करियर? – 2022 में ध्रुव ने यूपी के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। अभी तक खेली 19 पारियों में उनके नाम 46 की औसत से 790 रन हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 249 रनों की है। साउथ अफ्रीका दौरे पर ए टीम के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था। लिस्ट ए क्रिकेट में भी उन्होंने 7 पारियों में 47 की औसत से 189 रन बनाए हैं। टी20 की बात करें तो 137 की स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए हैं।
Home / Sports / पिता करगिल के हीरो, देश के लिए खेलेगा बेटा… कौन हैं टीम इंडिया में एंट्री पाने वाले ध्रुव जुरेल?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website