दुनियाभर में कई लोग एेसे हैं जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में न जाने क्या-क्या करते हैं। आज हम आपको एक एेसे ही शख्स के साथ मिलाने जा रहे है जो 2 या 4 नहीं बल्कि 800 बच्चों के पिता है। जी हां, ब्रिटेन के रहने वाले साइमन वॉटसन 800 बच्चों के बाप है। आपको यह सुनने में काफी अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है।
दरअसल, 41 वर्षीय साइमन वॉटसन एक स्पर्म डोनर है। यह लोगों से पैसे लेकर उन्हें अपना स्पर्म देते हैं। इसी वजह से वह अब तक 800 बच्चों के पिता बन चुके है। साइमन सोशल साइट्स पर अपना बिजनेस चलाते है। साइमन का कहना है कि वह आने वाले 2-3 सालों के बीच करीब 1000 बच्चों का पिता बनाने का लक्ष्य पूरा करना चाहते है। उन्हें बहुत गर्व है कि उनके बच्चे स्पेन से लेकर ताइवान तक जैसे कई देशों में हैं।
साइमन वॉटसन की दो शादियां हो चुकी है और उनके खुद के 3 बच्चे है। उनकी पहली शादी टूट गई थी, जिसके बाद उन्होंने यह काम शुरू किया था। वह एक फुल टाइम स्पर्म डोनर है। वह सबसे ज्यादा बच्चों का पिता बनकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाना चाहते है। वॉटसन अपना रेगुलर चेकअप करवाते है और अपनी हेल्थ के बारे में सोशल साइट्स पर शेयर करते है। उनके इस बिजनेस के कारण लोग उन्हें काफी जानने लगे हैं। कुछ लोग एेसे भी हैं जो उनके बिजनेस को गलत कहते हैं। वहीं, वॉयसन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।