Sunday , May 24 2026 10:44 AM
Home / Sports / फेडरर ने दिमित्रोव को हराकर 97वां करियर खिताब जीता

फेडरर ने दिमित्रोव को हराकर 97वां करियर खिताब जीता

रोटरडम : 20 ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर ने आज यहां एबीएन एमरो विश्व टूर्नामेंट के फाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को एक घंटे से भी कम समय में 6-2, 6-2 से हराकर अपने करियर का 97वां खिताब जीत लिया। फेडरर ने इस तरह दिमित्रोव पर सात भिड़ंत में 7वीं जीत दर्ज की, जिन्हें एक समय इस स्विस स्टार के खेलने की शैली की वजह से ‘बेबी फेड’ भी कहा जाता था।

फेडरर का यह रोटरडम टूर्नामेंट में तीसरी ट्राफी थी जो उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के एक दिन बाद हासिल की। उन्होंने सेमीफाइनल में जीत से पांच साल से ज्यादा समय के बाद विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर वापसी की। यह 36 वर्षीय स्विस स्टार कल अपडेट होने वाली रैंकिंग में अधिकारिक रूप से शीर्ष पर वापसी करेगा। फेडरर ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अब 100 करियर खिताब जीतने का है, आज वह जिसके करीब पहुंच गए।