
दक्षिणी म्यांमार के बागो क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद कुल 5,648 लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सामाजिक कल्याण, राहत और पुनर्वास मंत्रालय (बागो क्षेत्र) के निदेशक यू थौंग श्वे ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि रविवार को अपराह्न तक, निकाले गए लोगों को 17 बाढ़ राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग (बागो क्षेत्र) के उप निदेशक यू थान तुन ऊ ने शिन्हुआ को बताया, ‘स्थानीय समयानुसार सुबह 04 बजे से बागो नदी गंभीर जल स्तर को पार कर गई है और बचाव अभियान स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 06 बजे शुरू हुआ।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website