Wednesday , April 17 2024 11:40 AM
Home / Sports / भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा,शाहरुख और रणवीर सहित इन स्टार्स ने मांगी दुआ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा,शाहरुख और रणवीर सहित इन स्टार्स ने मांगी दुआ


दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को वीरवार देर रात दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद कपिल देव की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। इस खबर के आने के बाद क्रिकेटर के चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
कपिल देव के फैंस और क्रिकेटर्स के अलावा पूरी बाॅलीवुज इंडस्ट्री उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।
रणवीर सिंह : डायरेक्टर कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ’83’ में कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने लिखा- ‘कपिल देव शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक हैं। मेरे मुख्य व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।’
शाहरुख खान : शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा-‘जल्द से जल्द ठीक हो जाओ कपिल पाजी। आशा करता हूं आप अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की तेजी की तरह तेजी से ठीक हो जाएं। आपको बहुत सारा प्यार सर।’
पंकज त्रिपाठी : साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर डायरेक्टर कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ’83’ में टीम के मैनेजर की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने क्रिकेटर की हालत पर कहा- ‘हम प्रार्थना करेंगे भगवान से की जल्द से जल्द वो स्वस्थ और सेहतमंद हो जाएं। वो हमारे धरोहर हैं हमारे देश के, और उतने ही अद्भुत व्यक्ति हैं। बस हमारी प्रार्थनाएं हैं, जल्दी ठीक हो जाएं।’
रितेश देशमुख : रितेश देशमुख ने भी ट्वीट करते हुए कहा- ‘कपिल देव जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जल्दी ठीक हो जाओ सर।’
पायल घोष : पायल घोष ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- ‘लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव की जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।’
सोफी चौधरी : सोफी चौधरी ने भी लिखा- ‘हमारे दिग्गज कपिल देव जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं! प्रेम और प्रार्थना सर।’
ऋचा चड्ढा : ऋचा चड्ढा ने लिखा-‘आप जल्दी ठीक हो जाएं कपिल देव सर।’
राहुल देव : राहुल देव ने ट्वीट किया- ‘जल्दी ठीक हो जाइए कपिल पाजी। आप बड़े दिल के इंसान हैं। एक दिल का दौरा आपको झुका नहीं सकता। आपके जल्द सेहतमंद होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’
आफताब शिवदासानी ने भी कपिल देव के जल्द से ठीक होने की दुआ मांगी।
बता दें कि कपिल देव की हालत स्थिर है और उन्हें आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। कपिल देव ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने के लिए सभी का शुक्रिया कहा।