
फार्मूला वन के पूर्व चैम्पियन फ्लावियो ब्रियोटोर अपने से 49 साल छोटी लॉ स्टूडेंट बर्नाडेटा बोसी को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों लावियो को केन्या के एक लग्जरी होटल में नई गर्लफ्रैंड के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। बोसी स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान में लॉ की स्टूडेंट हैं। उसकी उम्र मात्र 20 साल है। वह सुपरमॉडल हीदी कलम और नाओमी कैम्बेल के बाद इस बिजनेस टायकून के साथ नजदीकियां बढ़ाने वाली अगली लड़की है।
मिलिनेयर लावियो इससे पहले कई जानी-मानी महिलाओं को डेट कर चुके हैं। 2005 में उन्होंने वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं कभी गिनती नहीं करता। यह ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि हर बार जब आप किसी के साथ कहीं जाते हो तो आप यह देखते हो कि आप किसी को ढूंढ रहे हो। बस आपके इरादे अच्छे होने चाहिए। अगर आप सफल नहीं होते तो इसे बुरी किस्मत मान सकते हैं।
लावियो का ग्लैमर वल्र्ड में भी बड़ा रौआब है। उन्होंने जर्मन सुपरमॉडल हीदी कलम को भी डेट किया था जिसके साथ उनकी एक बेटी भी है।
लावियो ने 2017 में एलिसबेटा ग्रेगोरासी से डायवर्स लिया था। दोनों का एक नौ साल का बेटा भी है।
1999 से लेकर 2002 तक लावियो की सुपरमॉडल नाओमी कैम्बेल के साथ भी रिलेशन रहे थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website