Wednesday , April 22 2026 12:09 AM
Home / News / India / 20 साल का लड़ाई के बाद मिली तवज्जो, अब मिला पद्मश्री सम्‍मान

20 साल का लड़ाई के बाद मिली तवज्जो, अब मिला पद्मश्री सम्‍मान


योग हमारे जीवन का अहम रोल निभाता है पर आज के समय में कोई इसकी महत्ता को नहीं समझता इसके उलट सऊदी अरब में एक महिला ने योग को बढ़ावा देने के पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया है। सऊदी अरब जैसे रूढ़िवादी देश में अब औरतों को भी उनके कामों के लिए तवज्जो मिलना शुरू हो गया है।

लगभग 20 सालों की लड़ाई के बाद नौफ मरवाई को सऊदी अरब का पहला प्रमाणित योग प्रशिक्षक (योगा इंस्ट्रक्टर) घोषित किया गया है। उनके प्रयासों और संघर्ष की तारीफ करते हुए, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सऊदी ने अरब में योग को प्रचलित करने के लिए मरवाई को पद्म श्री से सम्मानित किया।

चरमपंथी ताकतों का झेला विरोध
यह कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है, लेकिन वास्तव में ‘योगाचारिणी’ नौफ मरवाई के लिए नहीं क्योंकि उनका परिवार हमेशा बदलाव की मशाल अपने हाथ में लेकर चला है। नौफ के पिता, एथलीट मोहम्मद मारवाई, 45 साल पहले सऊदी अरब में मार्शल आर्ट्स लाए थे। जिसकी वजह से उन्हें चरमपंथी ताकतों का काफी विरोध झेलना पड़ा था।

2006 में योग को देना चाहती थी कानूनी मान्यता
एक इंटरव्यू दौरान नौफ ने बताया कि दो दशक पहले सऊदी में मैं एकमात्र योग टीचर थी और 2004 में केवल मैंने ही योग के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी।मैंने हजारों लोगों और कई योग शिक्षकों को प्रशिक्षित किया, जो अब सऊदी और अन्य अरब देशों के कई शहरों में पढ़ा रहे हैं। यहां पर योग कई लोगों और अधिकारियों के लिए नई और अंजान चीज़ थी। मैंने उन्हें 2006 में योग को कानूनी रूप से मान्यता दिए जाने के लिए संपर्क किया लेकिन इससे कुछ निष्कर्ष नहीं निकला।

इस संबंध में बदलाव 2015 में आने शुरू हुए, जब महिलाओं के खेलों और योग को लेकर कुछ चरमपंथियों के साथ मेरा संघर्ष चल रहा था। 21 जून को भारत के प्रधानमंत्री की कोशिशों से जब संयुक्त राष्ट्र ने योग दिवस के रूप में घोषित किया था, उसके बाद उस दिन हमने जेद्दाह में आधिकारिक रूप से सार्वजनिक तौर पर पहला योग उत्सव मनाया. इसके बाद हर साल हमें योग को प्रचारित करने का मौका मिल गया।