Saturday , April 25 2026 12:17 PM
Home / News / फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह का किया दौरा, कव्वाली का लिया आनंद

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह का किया दौरा, कव्वाली का लिया आनंद


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार शाम को दिल्ली में निजामुद्दीन औलिया दरगाह पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मैक्रों आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुए 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने कहा कि वह देश में सूफी संस्कृति के 700 वर्ष पुराने केंद्र में रात पौने दस पहुंचे और आधे घंटे से अधिक समय तक वहां पर रहे। यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी संत निजामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो की कब्र है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले राष्ट्रपति भवन में अपने फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया।