Thursday , June 18 2026 8:44 PM
Home / News / रक्षा से व्यापार तक, मिडिल ईस्ट संकट के बीच खाड़ी देशों के साथ रिश्ते कैसे मजबूत कर रहा भारत?

रक्षा से व्यापार तक, मिडिल ईस्ट संकट के बीच खाड़ी देशों के साथ रिश्ते कैसे मजबूत कर रहा भारत?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार खाड़ी देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है। इसी सिलसिले में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 7 मई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा किया। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और पश्चिम एशिया के हालात जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत का खाड़ी देशों के साथ लगातार हाई लेवल संपर्क बना हुआ है।
UAE, कतर और सऊदी अरब से लगातार संपर्क – विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इससे पहले विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी UAE का दौरा कर चुके हैं। भारत ने कतर और सऊदी अरब जैसे अन्य खाड़ी देशों के साथ भी बातचीत जारी रखी है। माना जा रहा है कि बदलते वैश्विक हालात के बीच भारत अपने पुराने साझेदार देशों के साथ रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है।
व्यापार और रक्षा सहयोग पर खास जोर – UAE दौरे के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने UAE की मंत्री रीम अल हाशिमी और खालदून अल मुबारक से मुलाकात की। बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, फिनटेक, हेल्थकेयर और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
भारत-फ्रांस-UAE साझेदारी को भी मिली मजबूती – विक्रम मिसरी ने भारत-फ्रांस-UAE त्रिपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लिया, जिसमें फ्रांस के अधिकारी मार्टिन ब्रिएन्स शामिल हुए। बैठक में तीनों देशों ने आपसी साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही आने वाले समय के लिए तय समयसीमा के साथ एक रोडमैप तैयार करने पर भी सहमति बनी।