
पेट में इंफेक्शन होने पर सूजन, एसिडिटी, पेट का फूलना, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप ऐसे आहारों का सेवन करते जिससे पेट की सूजन और दर्द से आराम मिलें लेकिन कुछ आहारों का सेवन इस सूजन को और भी बढ़ा देता है। आज हम आपको पेट की सूजन बढ़ाने और कम करने वाले ऐसे ही कुछ आहारों के बारे में बताने जा रहें है, जिससे आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।
सूजन कम करने वाले आहार
1. पानी
पेट में सूजन की समस्या होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। दिन में 5-6 गिलास पानी पीने से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।
2. जौ का पानी
सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 1 कप पानी में जौ उबाल कर उसमें छोड़ा-सा नींबू डालकर दिन में 2 बार पीएं।
3. जीरा पाउडर
जीरे को अच्छी तरह भून कर उसे पीस लें। इसे पानी के साथ लेने से आपका पेट दर्द ठीक हो जाएगा। इसके अलावा इससे एसिडिटी और सूजन की समस्या भी दूर हो जाएगी।
4. नारियल पानी
धनिया के रस को नारियल पानी में मिलाकर पीने से आपको अधिक पेशाब आता है, जिससे सूजन की समस्या दूर हो जाती है।
5. ग्रीन टी
ग्रीन टी में अदरक का रस डालकर पीने से आपको पेट की सूजन के साथ इंफेक्शन, कब्ज और गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
इन चीजों का न करें सेवन
1. नमक
अधिक मात्रा में नमक का सेवन पेट में इंफेक्शन और सूजन का कारण बन सकता है।
2. अल्कोहल
एक या 2-3 ड्रिंक मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेटेड हो जाता है, जिससे पेट मकी फूलना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती है।
3. च्यूइंग गम
कुछ लोग सारा दिन च्यूइंग गम चबाते रहते है लेकिन हद से ज्यादा च्यूइंग गम चबाने से मसूड़ों में सूजन के साथ-साथ पेट में भी सूजन आ सकती है।
4. बीन्स और गैसी पत्तेदार सब्जियां
हरी सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन बीन्स, ब्रोकोली, फूलगोभी और गोभी जैसी सब्जियों का अधिक सेवन पेट में गैस का कारण बनता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website