Wednesday , April 22 2026 4:54 AM
Home / Uncategorized / 4 लाख महिलाओं से गैंगरेप, खुद के लोगों पर बमबारी… UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़

4 लाख महिलाओं से गैंगरेप, खुद के लोगों पर बमबारी… UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़


संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को उसकी असलियत दुनिया के सामने दिखा दी। भारत ने सबको बताया कि पाकिस्तान वह देश है, जिसने अपने यहां पर 4 लाख महिलाओं से गैंगरेप कराया और जो खुद के लोगों पर बमबारी भी करता है।
पाकिस्तान वो देश है, जो खुद के लोगों पर बमबारी करके बड़े स्तर पर नरसंहार करता है। लेकिन अपने इस कृत्य को झुपाने के लिए दुनिया के सामने कश्मीर का राग अलापता रहता है। संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान ने एक बार फिर ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसे जमकर लताड़ लगा दी और उसके दुष्प्रचार को दुनिया के सामने लाकर रख दिया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बहस के दौरान यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान को आड़े-हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि हर साल हमें भारत के खिलाफ पाकिस्तान की झूठी आलोचना सुननी पड़ती है। पाकिस्तान बार-बार जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता है, लेकिन यह नहीं बताता कि उसने भारत के इलाके पर कब्जा जमा रखा है।
चार लाख महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म – खुद के लोगों पर पाकिस्तान में हो रहे नरसंहार को लेकर भी भारत ने दुनिया को उसकी हकीकत बताई। भारत ने कहा कि पाकिस्तान वो देश है, जो खुद के लोगों पर ही हमले कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी वह दुनिया को गुमराह करने की कोशिश ही करता है। यह वही देश है, जिसकी सेना ने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाकर अपने ही देश की 4 लाख महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनकी हत्या कर दी।