Wednesday , April 17 2024 6:59 AM
Home / Lifestyle / दुनिया के इन 7 देशों की नागरिकता पाना है बेहद आसान

दुनिया के इन 7 देशों की नागरिकता पाना है बेहद आसान


हर कोई चाहता है कि वह अपनी जिंदगी में खूब तरक्की करें। उसे हर तरह की सुख-सुविधाएं हासिल हो,जिससे वह अपने परिवार की हर जरूरत आसानी से पूरी कर सके। अच्छे लाइफस्टाइल के लिए आजकल बहुत से लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में जा रहे हैं और वहीं की नागरिकता लेकर जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की नागरिकता आसानी से मिल जाती है।
1. रूस
रूस बहुत खूबसूरत और दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश भी है। यहां पर रहने के लिए इस देश के कुछ कानूनों को मान कर आपको यहां रहने की मान्यता मिल सकते हैं। यहां की नागरिकता पाने के लिए आपको रशियन भाषा सीखनी होगी और इसके बाद आपको कुछ भुगतान भी करना होगा। फिर आपको रूस की नागरिकता आसानी से मिल जाएगी।
2. डोमिनिकन रिपब्लिक
इस देश की नागरिकता पाने के लिए यहां पर 2 लाख डालर खर्च करके इन्वेस्टमेंट बिजनेस खोलना होगा और इनकम का प्रूफ देना होगा। इसके बाद आप डोमिनिकन रिपब्लिक के नागरिक बन सकते हैं।
3. हंगरी
हंगरी की नागरिकता पाना कोई मुश्किल काम नहीं है, यहां पर 3 लाख का बोन साइन करने के बाद नागरिकता दे दी जाती है।
4. बेलीज
इस देश में नागरिकता हासिल करना दूसरे यूरोपियन देशों से आसान है। यहां पर लगातार 5 साल रहने के बाद आप यहां की नागरिकता हासिल कर सकते हैं।
5. इक्वाडोर
यहां की नागरिकता हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कानूनी रूप से 1000 डॉलर और कोई अपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। इसके अलावा महीने की आय 800 डॉलर और 25000 डॉलर बैंक बैंलेस भी है तो आपको इस देश की नागरिकता मिल जाएगी।
6. पनामा
इस देश के नागरिक बनना चाहते हैं तो यहां के नागरिक के साथ शादी करने नागरिकता हासिल की जा सकती है। इसके अलावा यहां पर 5 साल रहने से भी नागरिकता मिल जाती है।
7. मेसेडोनिया
इस देश में आपका बिजनेस है और 40,000 यूरो की इन्वेस्टमेंट भी है तो सरकार आपको यहां कि नागरिकता दे देगी।