
पाकिस्तान से अंजू की लगातार खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। कुछ हालिया तस्वीरों और वीडियो में नसरुल्लाह और अंजू शादी के पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कोई इसे अंजू और नसरुल्लाह के निकाह का वीडियो बता रहा है तो कोई गिफ्ट सेरेमनी का। तस्वीरों में दुल्हन के कपड़ों और मास्क में नजर आ रही महिला को अंजू बताया जा रहा है जिसे पाकिस्तानी मीडिया अब ‘फातिमा’ कह रहा है। इन सब के बावजूद अंजू अपनी शादी और इस्लाम कबूल करने की खबरों को खारिज कर रही है।
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो निकाह के बजाय एक खास प्रोग्राम है जिसमें अंजू और नसरुल्लाह को तोहफे दिए गए। कहा जा रहा है कि नवाब हाउसिंग एसोसिएट के मैनेजिंग डायरेक्टर तुफैल खान ने अंजू को एक 10 मारला का प्लॉट और दोनों को उमराह पैकेज गिफ्ट किया है। वीडियो में एक शख्स अंजू और नसरुल्लाह, जिसे वह फातिमा बता रहा है, को प्लॉट के पेपर्स देते हुए नजर आ रहा है। इस मौके पर कई लोग वहां मौजूद थे।
इस्लाम अपनाने के लिए मिले तोहफे – इससे पहले खबर आई थी कि इस्लाम कबूल करने के लिए पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने भी अंजू को प्लॉट और एक चेक गिफ्ट किया था। पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने कहा कि अंजू को पाकिस्तान में रहने में दिक्कत न हो इसलिए वह यह गिफ्ट कर रहे हैं और उसका इस्लाम में स्वागत करते हैं। अब्बासी का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अंजू और नसरुल्लाह को तोहफे देते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या भारत लौटेगी अंजू? – अंजू की शादी की खबरें सामने आने के बाद भारत में उसका परिवार गुस्से में है। अंजू के पिता का कहना है कि ‘वह उनके लिए अब मर चुकी है’। अंजू के पति अरविंद कुमार ने कहा कि अंजू आधिकारिक रूप से उनकी पत्नी है इसलिए वह किसी और से शादी नहीं कर सकती है। अंजू और अरविंद के दो बच्चे भी हैं। अंजू ने यह स्वीकार किया है उसके और अरविंद के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। अंजू के अब भारत वापस लौटने पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है।
Home / News / मुसलमान बनने पर पाकिस्तान में अंजू पर बरस रहे तोहफे! एक और पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने गिफ्ट की जमीन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website