Wednesday , May 31 2023 3:25 AM
Home / News / गर्लफ्रेंड को चढ़ा अजीब शौक, परेशान होकर प्रेमी ने कर दी हत्या

गर्लफ्रेंड को चढ़ा अजीब शौक, परेशान होकर प्रेमी ने कर दी हत्या

18
वाॅशिंगटन
आमतौर पर शॉपिंग करना महिलाओं का शौक होता है। अधिकतर महिलाओं को कपड़े, जूते खरीदना ज्यादा पसंद होता है, लेकिन डार्लिनी फ्लिन नाम कि एक महिला की इस दीवानगी ने उसे दुनियाभर में फेमस बना दिया था।

डार्लिन अपने हर कमरे में जूते, चप्‍पलों, सैंडिल के ढ़ेर लगा कर रखती थी। उनके इस शौक के कारण ही उन्‍हें ‘क्‍वीन ऑफ सोल’ भी कहा जाता था और उनका कलेक्‍शन इतना शानदार था कि उन्‍हें 2006 में आधिकारिक रूप से गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड से सम्‍मान‍ित किया गया था।

उनके प्रेमी ने उनके इस शौक से परेशान होकर उनकी पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। उनका शव स्‍वीमिंग पूल में तैरता हुआ मिला। दरअसल, खबरों कि मानें तो डार्लिन के इस शू कलेक्‍शन की कीमत करीब तीन करोड़ 80 लाख रुपए होगी।

मगर, महज 3,000 रुपए के लिए उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि एक जोड़ी जूते डार्लिन की मौत का कारण बने। 58 वर्षीय डार्लिन एक बच्‍चे की मां भी थी। उनके पास करीब 15 हजार जोड़ी जूते थे।

About indianz xpress

Pin It on Pinterest

Share This