
फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म हैरी पोटर फेम एक्टर पॉल रिटर का निधन हो गया है। उनका निधन ब्रेन ट्यूमर के कारण हुआ है।वह अभी 54 साल के थे। उनके निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में शोक की लहर है। फैंस और स्टार्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पॉल रिटर के निधन की पुष्टि उनके एजेंट ने की है। अपने एक बयान में पॉल के एजेंट ने बताया कि पॉल रिटर का निधन उनके घर में परिवार के सामने हुआ है। उनके निधन से उनका परिवार टूट गया है।
पॉल रिटर ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हैरी पॉटर में उनके किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्हें सबसे ज्यादा ब्रिटिश सिटकॉम ‘फ्राइडे नाइट डिनर’ के लिए जाना जाता है। ‘हैरी पॉटर’ और ‘फ्राइडे नाइट डिनर’ के अलावा एक्टर ‘हाफ ब्लड प्रिंस’ और ‘क्वांटम ऑफ सोलेस’ जैसी कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website