
हॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर आई है। हैरी पोर्टर सीरीज का हिस्सा रही एक्ट्रेस हेलेन मैक्रोरी का निधन हो गया है। उन्होंने 52 की उम्र में अंतिम सांस ली।
हेलेन मैक्रोरी लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं।
हेलेन मैक्रोरी के निधन की जानकारी एक्ट्रेस के पति डेमियन लुइस ने दी है। उनके पति डेमियन लुइस ने लिखा- ‘ये बताते हुए मेरा दिल टूट रहा है कि कैंसर से दमदार लड़ाई के बाद खूबसूरत और शक्तिशाली महिला हेलेन मैक्रोरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन अपने घर में दोस्तों और परिवार के प्यार के बीच हुआ। उनका निधन भी वैसे ही हुआ जैसे उन्होंने जिंदगी को जिया था निडर होकर।
ईश्वर जानता है कि हम उनसे प्यार करते हैं और अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें अपनी जिंदगी में उनके साथ समय बिताने का मौका मिला।वह बहुत शानदार तरह से चमकीं। अब हवा के साथ बह जाओ, शुक्रिया।’ उनके निधन की खबर ने फैंस को काफी दुखी कर दिया है। हर कोई हेलेन के निधन पर शोक जता रहा है। देखें स्टार्स के ट्वीट्स
मैक्रोरी ब्रिटेन की सबसे सम्मानित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने कई अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उनका सबसे लोकप्रिय इंग्लिश नाटक ‘मेदा’ था, जिसके लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कार मिले थे।
Home / Entertainment / हैरी पॉटर फेम हेलेन मेकक्रोरी का निधन, 52 की उम्र में कैंसर बना जान का दुश्मन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website