
हाॅलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में दुखद भरी खबर सामने आई। खबर है कि ‘हैरी पॉटर’ के एक और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि हैरी पॉटर सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले ब्रिटिश स्टार लेस्ली फिलिप्स हैं। लेस्ली फिलिप्स ने 98 की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
लेस्ली फिलिप्स के एजेंट जोनाथन लॉयड ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा-लेस्ली का सोमवार को सोते समय ही निधन हो गया था। एजेंट ने बताया कि लेस्ली का सोमवार को सोते समय ही निधन हो गया था।
लेस्ली फिलिप्स का जन्म 20 अप्रैल 1924 को लंदन में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हैरी पॉटर सीरीज में मेन कैरेक्टर हैरी पॉटर की जो हैट थी ‘द सॉर्टिंग हैट’ उसको आवाज लेस्ली फिलिप्स ने ही दी थी।फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी और रेडियो में भी अपना लक आजमाया। वे दिग्गज ब्रिटिश एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website