
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से साथी अवीवा बेग से सगाई कर ली है। इस जोड़े ने अपनी सगाई की जानकारी एक निजी समारोह की तस्वीरें साझा कर दी।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से साथी अवीवा बेग से सगाई कर ली है। इस जोड़े ने अपनी सगाई की जानकारी एक निजी समारोह की तस्वीरें साझा कर दी। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के करीबी लोग शामिल हुए।
सगाई के साथ बचपन की तस्वीर की साझा – सगाई का कार्यक्रम रणथंभौर में एक निजी आयोजन के तौर पर हुआ। साझा की गई पहली तस्वीर में रेहान और अवीवा शाम के जश्न के दौरान साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहने हुए हैं। रेहान ने गहरे रंग की शेरवानी पहनी है, जबकि अवीवा कढ़ाईदार साड़ी में दिखाई दे रही हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों की बचपन की तस्वीर दिख रही है। इस फोटो में रेहान सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हैं, जबकि अवीवा पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, 25 वर्षीय रेहान ने पिछले हफ्ते दोनों परिवारों की मौजूदगी में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों पिछले करीब सात साल से रिश्ते में हैं। शादी आने वाले कुछ महीनों में होने की संभावना है।
कौन हैं अवीवा बेग? – अवीवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता बेग की प्रियंका गांधी से पुरानी दोस्ती है और उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन का काम भी किया है। अवीवा ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में उच्च शिक्षा हासिल की। वह इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ-साथ फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर भी हैं।
कौन हैं रेहान वाड्रा? – रेहान वाड्रा ने देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से पढ़ाई की है। इसी स्कूल से उनके नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी भी पढ़ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने लंदन की स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज़ (SOAS) से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पेशे से विजुअल आर्टिस्ट रेहान फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका काम वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी तक फैला हुआ है। उनकी कला मुंबई की समकालीन आर्ट गैलरी APRE आर्ट हाउस में भी प्रदर्शित की जा चुकी है।
Home / News / प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का बचपन वाला प्यार, मंगेतर संग बचपन की तस्वीर देखी आपने
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website