Sunday , May 24 2026 9:48 AM
Home / Sports / हेजल और युवराज की हनीमून की तस्वीरें आईं सामने

हेजल और युवराज की हनीमून की तस्वीरें आईं सामने

15
कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह बॉलीवुड हीरोइन हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों शादी के बाद सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब उनके हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। हेजल कीच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से युवराज को टैग करके हनीमून की तस्वीर शेयर की। उनके फैंस ने उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर को काफी पसंद भी किया है।

वहीं युवराज सिंह भी शादी के बाद रंग में नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। हेजल और युवराज पानी के बीचों बीच मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। युवराज की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं। युवराज का 12 दिसंबर को बर्थडे था और उन्होंने अपना बर्थडे पत्नी हेजल के साथ मनाया। युवराज ने इंस्टा पर खुद की और हेजल की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरी हर शरारत में साथ देने वाली हेजल के साथ बर्थडे एन्जॉय कर रहा हूं। आपके लव और विशेज के लिए शुक्रिया।’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *