Sunday , May 24 2026 8:16 AM
Home / Sports / शादी के बाद युवराज की भाभी ने दी हेजल को सलाह

शादी के बाद युवराज की भाभी ने दी हेजल को सलाह

10
चंडीगढ़: क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच के बीच हुई शादी के अभी 3 दिन भी नहीं गुजरे कि इतने में उनकी भाभी ने हेजल को कड़ी सलाह दे दी। युवराज और हेजल को सलाह देते हुए आकांशा ने कहा कि मैं भगवान से यही कामना करती हूं कि इन दोनों की जोड़ी सलामत रहे। बस युवी की मां शबनम इन दोनों के रिश्तें और प्यार के बीच कोई दरार पैदा ना करे। हेजल कीच बेहद ख़ुशकिस्मत हैं, कि उन्हें युवराज जैसा पति मिला हैं और युवी एक कमाल के इन्सान हैं।

युवराज मेरे पति जैसे नहीं
युवराज की भाभी आकांशा ने कहा कि युवराज मेरे पति जोरावर के जैसे बिलकुल नहीं हैं। जोरावार कभी भी अपनी मां के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते थे। खेर वो कभी भी दिल्ली तीन दिनों से ज्यादा नहीं रुके। गौरतलब हो कि आकांशा सलमान खान के रियलिटी शो बीग बॉस सीजन 10 से सुर्खियों में आई थी। उन्होंने युवराज के भाई जोरावर के साथ शादी की थी। अब दोनों का तलाक हो चूका हैं आकांशा ने युवराज सिंह के बड़े भाई जोरावर और उनकी मां शबनम सिंह पर काफी गंभीर और संगीन आरोप लगाए थे। उनके अनुसार युवराज की माँ शबनम उनका साथ बेहद दुव्र्यहार करती थी। उनके साथ कभी-कभी मारपीट भी करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *