Friday , September 18 2026 12:40 PM
Home / News / India / मोदी 4 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर हुए रवाना, 35 साल बाद कोई PM जाएगा केन्या

मोदी 4 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर हुए रवाना, 35 साल बाद कोई PM जाएगा केन्या

PM modi-ll
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने और ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अफ्रीका महाद्वीप के चार देशों की यात्रा पर आज रवाना हो गए। मोदी की अफ्रीका महाद्वीप के किसी देश में यह पहली यात्रा होगी। मोदी मोजाम्बीक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मोदी के दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान जोहानसबर्ग, पीटरमारित्जबर्ग और डरबन भी जाने की उम्मीद है। वह जोहानसबर्ग में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री सात जुलाई को मोजाम्बीक में राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने और वहां के विकास के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। मोदी आठ और नौ जुलाई को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर होंगे जहां उनकी राष्ट्रपति जैकब जूमा एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से बैठकें होंगी तथा भारत-दक्षिण अफ्रीका के ऐतिहासिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

बता दें कि 35 साल बाद कोई भारतीय पीएम केन्या जाएगा। 11 जुलाई को मोदी केन्या की राजधानी नैरोबी पहुंचेंगे। इस पूर्वी अफ्रीकी देश में 35 साल में किसी भारतीय पीएम की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले 1981 में इंदिरा गांधी यहां आई थीं।

मोदी नैरोबी यूनिवर्सिटी भी जाएंगे। यहां वो स्टूडेंट्स को एड्रेस करेंगे। चार अफ्रीकी देशों की यात्रा की दूसरी वजह भारत की मैरीटाइम सिक्युरिटी भी है। दरअसल भारत का ज्यादातर समुद्री व्यापार इन देशों की समुद्री सीमा से होता है। पांच दिन के इस दौरे में पेट्रोलियम, सी सिक्युरिटी, बिजनेस, इंवेस्टमेंट, एग्रिकल्चर और फूड सेक्टर्स में मदद बढ़ाने पर जोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *