Thursday , September 10 2026 12:51 PM
Home / Off- Beat / यहां रेगिस्‍तान और समुद्र का होता है मिलन

यहां रेगिस्‍तान और समुद्र का होता है मिलन


रेगिस्तान का नाम सुनते ही सबके दिमाग में आता है कि यहां दूर-दूर तक रेत ही रेत होगी। अक्सर देखा जाता है कि रेगिस्तान के आसपास पानी का नामों-निशान नहीं होता। आज हम आपको एक एेसे रेगिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रेगिस्तान और समुद्र का मिलन होता है। हम बात कर रहे हैं नामीब रेगिस्तान की।
PunjabKesari
दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी नामीबिया में स्थित नामीब रेगिस्तान करीब 1, 35000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। फ्लाइट से इसका नजारा देखने पर कुइसेब नदी के किनारों के साथ रेगिस्तानी टीले भी दिखाई देते हैं। आपको अधिकतर एटलांटिक सागर का छोर और रेगिस्तान नजर आएगा। आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा रेत का टीला बिग डैडी भी यहीं देखने को मिलता है। इस टीले की लंबाई 325 मीटर है।
PunjabKesari
रेगिस्तान, पहाड़ और समुद्र होने के कारण यहां की खूबसूरत देखने योग्य है। इसके किनारों पर समुद्र का अटलांटिक महासागर का पानी लहरें मारता दिखता है।