
साऊथ अफ्रीका: साऊथ अफ्रीका में एक एेसा मामला सामने आया है। जिसे पढ़कर अाप भी हैरान हो जाएंगे। अापको बता दें कि सैंक्चुअरी में एक व्यक्ति की मुलाकात एक चीते से हुई थी लेकिन एक बार फिर करीब 1 साल बाद जब इस व्यक्ति की मुलाकात दोबारा उस चीते से हुई तो, दोनों का रीयूनियन दिखने लायक था।
जानकारी के मुताबिक ये घटना साउथ अफ्रीका की है। बता दें कि चीता किसी बिल्ली के बच्चे की तरह उससे लिपटने लगा और दोनों आपस में खेलने लगे। इस चीता का नाम गैबरियल है और इसके साथ अनोखे तरह रहने वाले इस व्यक्ति का नाम डोल्फ वोल्कर है।
रिस्क के बावजूद रहते हैं साथ
दरअसल चीता के चूमने की वजह से वोल्कर के स्किन पर एक इंफेक्शन हो गया। लेकिन दोनों के बीच रिश्ते में कोई मुश्किल नहीं आई। वोल्कर चीता को अपने हाथों से खाना भी खिलाता है। वोल्कर कहते हैं, ‘इस चीता को इंसानों ने ही पाला है। मैं इसका ट्रस्ट जीतने में सफल रहा हूं। हालांकि, चूंकि यह जंगली जानवर है, इसलिए कुछ रिस्क हमेशा बना रहता है।
इससे जुड़ी वीडियो और फोटोज सोशल साइट पर काफी शेयर की जा रही है। वोल्कर का यह भी कहना है कि यह चीता उन्हें प्यार करता है। एक फोटो में रात में वोल्कर के बिस्तर पर ही चीता को दिखाया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website