Thursday , May 14 2026 1:13 AM
Home / News / ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका ने कितना खर्च किया? पेंटागन ने अमेरिकी सांसदों को बताया आंकड़ा

ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका ने कितना खर्च किया? पेंटागन ने अमेरिकी सांसदों को बताया आंकड़ा


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने सांसदों को बताया कि ईरान के साथ युद्ध पर अब तक अनुमानित 25 अरब डॉलर की लागत आ चुकी है। प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति की सुनवाई के दौरान युद्ध मामलों के वित्त विभाग के कार्यवाहक अवर सचिव जूल्स हर्स्ट तृतीय ने बुधवार को कहा कि इस राशि का अधिकांश हिस्सा हथियारों और गोला-बारूद पर खर्च हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि सेना ने अभियानों को चलाने और उपकरणों के प्रतिस्थापन पर भी बड़ी राशि खर्च की है।
ईरान की मुद्रा रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर – ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा रियाल बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लुढ़क कर 18 लाख प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब अमेरिका और इजराइल के साथ संघर्ष के बाद लागू युद्धविराम अभी भी बना हुआ है। 28 फरवरी से शुरू युद्ध के दौरान रियाल कई हफ्तों तक अपेक्षाकृत स्थिर रहा, क्योंकि देश में कारोबार और आयात गतिविधियां काफी सीमित थीं। हालांकि, दो दिन पहले रियाल में गिरावट शुरू हुई और बुधवार को यह रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया।
ईरान में बढ़ सकता है संकट – विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रियाल में यह गिरावट महंगाई को और बढ़ा सकती है, क्योंकि खाद्य पदार्थों, दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और कच्चे माल जैसे कई आयातित उत्पाद डॉलर की दर से प्रभावित होते हैं। फिलहाल युद्धविराम जारी है, लेकिन अमेरिका की नाकाबंदी ईरान की पहले से कमजोर अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा रही है। तेल निर्यात पर रोक या उसमें बाधा से सरकार की आय और विदेशी मुद्रा के प्रमुख स्रोत पर असर पड़ा है।