Tuesday , May 26 2026 10:48 AM
Home / News / भारत आए साइप्रस नेता, उधर तुर्की में पाकिस्तान एयर फोर्स चीफ की एर्दोगन के दामाद से मुलाकात, लड़ाकू ड्रोन पर चर्चा

भारत आए साइप्रस नेता, उधर तुर्की में पाकिस्तान एयर फोर्स चीफ की एर्दोगन के दामाद से मुलाकात, लड़ाकू ड्रोन पर चर्चा


पाकिस्तान के एयर फोर्स चीफ जहीर अहमद बाबर सिद्धू इस समय तुर्की के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने शीर्ष रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों के बीच एडवांस डिफेंस टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई है, जिसमें लड़ाकू ड्रोन और एयरोस्पेशन इनोवेशन शामिल है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR ने इस बारे जानकारी दी है। पाकिस्तानी एयर फोर्स चीफ का दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब तुर्की के प्रतिद्वंद्वी साइप्रस के राष्ट्रपति निकोल क्रिस्टोडोलाइट्स भारत की यात्रा पर हैं।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने बताया कि PAF के प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने तुर्की वायु सेना के कमांडर, रक्षा मंत्री और तुर्की की ड्रोन बनाने वाली कंपनी बायकर टेक्नोलॉजी के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। ये मुलाकात बताती है कि तुर्की और पाकिस्तान के बीच किस तरह से रक्षा सहयोग को मजबूत कर रहे हैं।
एर्दोगन के दामाद से मुलाकात – ISPR के बयान अनुसार, एयर फोर्स चीफ ने बायकर टेक्नोलॉजी के चीफ टेक्नोलॉजिकल ऑफिसर सेल्कुल बायरकतर से भी मुलाकात की। सेल्कुल बायरतर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन के दामाद भी हैं। इस मुलाकात के दौरान एयरोस्पेश इनोवेशन, अनमैन्ड एयरिल सिस्टम (ड्रोन) और उभरती हुई टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुआ।
पाकिस्तान का ड्रोन पर जोर – पिछले साल मई की शुरुआत में भारत के साथ छोटे लेकिन तीखे सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर युद्ध की क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। भारत ने इस सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला किया था,जिसने पाकिस्तानी एयर डिफेंस की नाकामी दुनिया के सामने ला दी थी।
पाकिस्तान एयर फोर्स चीफ जहीर अहमद बाबर सिद्धू जब अंकारा में अधिकारियों से मिल रहे थे, उसी दौरान तुर्की के कट्टर दुश्मन साइप्रस के राष्ट्रपति भारत के साथ ऐतिहासिक डील कर रहे थे। इसमें साइबर सिक्योरिटी से लेकर रक्षा में सहयोग को लेकर समझौता शामिल है। भारत और साइप्रस के बीच सहयोग हाल के वर्षों में बढ़ा है। पिछले साल जून में पीएम मोदी ने साइप्रस का दौरा किया था। इस दौरान वह देश के उत्तरी इलाके की सीमा पर गए थे, जिस पर तुर्की ने अवैध कब्जा कर रखा है।