Saturday , September 19 2026 8:16 AM
Home / News / पति को हथौड़े से पीटा, चीन को हड़काने वाली अमेरिकी सीनेट स्पीकर नैन्सी पेलोसी के घर पर हमला

पति को हथौड़े से पीटा, चीन को हड़काने वाली अमेरिकी सीनेट स्पीकर नैन्सी पेलोसी के घर पर हमला

अमेरिकी हाउस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के सैन फ्रांसिस्को में घर पर हमला हुआ है। हमलावर ने घर में मौजूद उनके पति पॉल पेलोसी पर हथौड़े से हमला किया। डेमोक्रेटिक स्पीकर के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 82 वर्षीय पॉल पेलोसी के पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है। नैन्सी पेलोसी के प्रवक्ता ड्रू हैमिल ने कहा कि हमलावर हिरासत में है और इस हमले के मकसद की जांच की जा रही है। एक प्रवक्ता ने कहा कि हमले के समय स्पीकर नैन्सी पेलोसी वाशिंगटन में थीं। पिछले महीने ही नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का विवादित दौरा कर चीन को भड़का दिया था। उनके इस दौरे के बाद चीन ने ताइवान के ऊपर कई मिसाइलें दागी थीं और अपनी नौसेना की आक्रामक तैनाती भी की थी। नैन्सी पेलोसी को अमेरिका के तेज-तर्रार नेताओं में गिना जाता है, जो किसी से भी नहीं डरती हैं।
हमलावर गिरफ्तार, मकसद का पता लगा रही पुलिस : सैन फ्रांसिस्को की कैपिटल पुलिस ने कहा कि कैलिफोर्निया में उसके फील्ड ऑफिस से स्पेशल एजेंट एजेंट घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। इस्ट कोस्ट पर कैपिटल पुलिस के खतरे के आकलन करने के लिए एफबीआई को भी मदद के लिए भेजा गया है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने कहा कि एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन हमले का मकसद पता नहीं चल सका है। यह भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले में कोई और भी शामिल था कि हमलावर अकेला ही था। वर्तमान में पेलोसी के घर के बाहर बड़ी संख्या में स्पेशल एजेंट, एफबीआई और कैपिटल पुलिस के अधिकारी तैनात हैं।