
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी 3 साल की बिटिया मालती मैरी के बारे में खुलकर बात करती हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि वो कई बार मालती को खोने के करीब थीं। साथ ही ये भी बताया कि वो उनके साथ सेट पर काफी समय बिताती है। जानिए उन्होंने और क्या कहा है।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी और 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ था। अपनी एक्शन-कॉमेडी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर पर प्रियंका ने मालती के बारे में खुलकर बात की है।
Priyanka Chopra ने ‘ई! न्यूज’ से बात करते हुए बताया कि 3 साल की मालती मैरी पूरी फिल्म निर्माण के दौरान उनके साथ थी। उन्होंने कहा, ‘वो पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे साथ थी। हम प्रोवेंस में लोकेशन पर थे और जब वह सेट पर थी तो वो और उसकी दादी इस बेकरी में क्रोइसैन लेने जाती थीं और उन्हें घर ले आती थीं। जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसने सबसे शानदार समय बिताया।’
‘उसे सेट बहुत पसंद आया’ – मालती ने क्रू से भाषा भी सीखी। प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘उसे सेट बहुत पसंद आया। उसने कलाकारों की तरह ही क्राफ्ट सर्विसेज को ‘क्राफ्टी’ कहा। यह बहुत प्यारा था।’
खुद को मोआना मानती है मालती – ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ पर प्रियंका ने बताया कि मालती खुद को डिज्नी प्रिंसेस के रूप में कैसे देखती हैं। उन्होंने कहा, ‘वो खुद को मालती मैरी मोआना चोपड़ा जोनास के रूप में पेश करती है। वो जोर देकर कहती है कि वो मोआना है। वो जोर देकर कहती है कि ये उसका नाम है, जैसे स्कूल में उसका ऑफिशियल नाम है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ‘एड्रेनालाईन जंकी’ और एक ‘गर्लिश गर्ल’ दोनों है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website