Thursday , April 30 2026 2:40 PM
Home / Sports / ICC ने इंग्लैंड पर लगाया जुर्माना, यह है वजह

ICC ने इंग्लैंड पर लगाया जुर्माना, यह है वजह


मेजबान इंग्लैंड पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर ड्रा समाप्त हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में धीमे ओवर रेट के लिए मैच फीस के 40 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है। मैच के पहले दिन 86 ओवर ही फेंके गए थे जबकि उपलब्ध आधे घंटे का इस्तेमाल किया गया था जिसका वर्षा प्रभावित इस मैच के शेष दिनों पर भी असर रहा।
कप्तान जो रुट की टीम तमाम समय छूट पर विचार करने के बावजूद लक्ष्य से दो ओवर पीछे थी मैदानी अम्पायरों माइकल गॉफ और रिचर्ड इलिंगवर्थ तथा चौथे अम्पायर माइक बर्न्स ने आरोप लगाए जबकि मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने प्रतिबंध लगाए। अंतररष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा की रुट ने प्रस्तावित प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत महसूस नहीं हुई।