Tuesday , June 16 2026 6:58 PM
Home / Sports / ICC T20 World Cup Schedule: यूएई में 17 अक्टूबर से शुरू होगा टी20 विश्व कप, 14 नवंबर को फाइनल

ICC T20 World Cup Schedule: यूएई में 17 अक्टूबर से शुरू होगा टी20 विश्व कप, 14 नवंबर को फाइनल

भारत में शेड्यूल 2021 पुरुष टी 20 विश्व कप को लेकर बड़ा अपडेट आया है। टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से यूएई में शुरू होगा, जबकि 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। क्रिकइंफो के अनुसार, टूर्नामेंट आईपीएल फाइनल के कुछ दिनों बाद शुरू होगा, जिसके 15 अक्टूबर को होने की संभावना है। आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में होने वाले हैं।
हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक आईसीसी को आधिकारिक तौर पर टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित करने के बारे में बयान नहीं दिया है, लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से लगातार इस तरह की संभावना जताई जा रही थी। मौजूदा योजना के मुताबिक, टी20 विश्व कप के पहले दौर को दो समूहों में बांटा जाएगा, जबकि यूएई और ओमान में खेला जाएगा।
ऐसे खेला जाएगा टूर्नामेंट : पहले राउंड में 12 मैच शामिल होंगे, जबकि 8 टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार (प्रत्येक समूह से शीर्ष दो) सुपर 12 के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। आठ में से चार टीम (बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी) शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टी20ई टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी।
सुपर 12 का चरण, जिसमें 30 मैच शामिल हैं, 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जो यूएई में तीन स्थानों – दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगा। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे- दो सेमीफाइनल और फाइनल। यूएई और ओमान में राउंड-1 की सह-मेजबानी के साथ बीसीसीआई को भरोसा है कि सुपर 12 के लिए यूएई में मुख्य मैदानों में पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भारत की हार के साथ ही टूर्नामेंट का पहला सत्र खत्म हो गया। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम सबसे अधिक 12 मैच जीतकर भी भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। खैर, आइए जानते हैं इस दौरान भारत के टॉप बल्लेबाजों, गेंदबाजों के प्रदर्शन सहित अन्य रेकॉर्ड के बारे में…