
दुबईः टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया यदि इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज को 2-0 से जीतने में कामयाब हो जाता है तो वह इंग्लैंड को पीछे छोड़ देगा और चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा। ऑस्ट्रेलिया यदि सीरीज को 5-0 से क्लीन स्वीप करता है तो वह तीसरे स्थान पर भी पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड के 98 अंक रह जाएंगे।
यदि तीसरे स्थान की टीम इंग्लैंड 5-0 से जीत दर्ज करती है तो उसके 110 अंक हो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया के केवल 91 अंक ही रह जाएंगे। भारत 125 अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका 111 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website