
हर कपल शादी के बाद हनीमून पर जाते हैं। एेसे में दोनो को एक-दूसरे को समझने का मौका मिल जाता है। जब भी हनीमून पर जाएं तो किसी अच्छी जगह पर जाएं। इसे यादगार बनाने के लिए सभी कपल्स पूरी कोशिश करते है। अगर आप भी हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं तो इन जरुरी बातों का ख्याल रखें।
1. पार्टनर की खुशी
हर लड़की को अपने हनीमून को लेकर कुछ सपने होते हैं। ऐसे में उसे पूरी आजादी दें कि वह इस पल में अपनी सारी ख्वाहिशें पूरी कर सके। ऐसे में अपने पार्टनर से उसकी खुशी के बारे में पूछें और कोशिश करें कि वो पूरा तरह एंजॉय कर सके।
2. होटल बुकिंग
आप हनीमून के लिए जिस भी जगह जा रहे हैं वहां जाने से पहले होटल में कमरा बुक करवा ले ताकि आपको इस वजह से परेशानी न झेलनी पड़े। कई बार तो किसी भी होटल में कमरा न मिलने के कारण ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं जिससे बजट बिगड़ सकता है।
3. रोमांटिक राइड्स
रोमेंटिक राइड्स पर जाएं। झील और झरनों वाली जगहों पर घूमने के लिए बोट बुक कर सकते हैं।
4. ज्यादा न घूमें
इस बात का ध्यान रखें कि एक से ज्यादा जगह पर न घूमें। एेसा करने से आपका सारा समय घूमने में ही निकल जाएगा और आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे।
5. भीड़ वाली जगह पर न जाएं
अगर आप बाहर घूमने जे रहें हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी एेसी जगह पर जाएं जहां ज्यादा भीड़ न हो। एेसे आपको साथ में बिताने के लिए अच्छा समय मिलेगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website