Sunday , August 16 2026 12:07 PM
Home / News / इमरान सरकार का पहला बड़ा कदम , सरकारी टीवी-रेडियो से हटाई सेंसरशिप

इमरान सरकार का पहला बड़ा कदम , सरकारी टीवी-रेडियो से हटाई सेंसरशिप


इस्लामाबादः पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान नई सरकार का गठन करने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इमरान खान ने सरकार द्वारा संचालित मीडिया आउटलेट्स पाकिस्तान टीवी (पीटीवी) और रेडियो पाकिस्तान से पॉलिटिकल सेंसरशिप हटा दी है। इसके अलावा सरकार की तरफ से पूर्ण संपादकीय आजादी भी दे दी गई है।
पाक के सूचना मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बताया कि सरकार ने इंटरनेट पर अंग्रेजी का रेडियो चैनल लाने का भी प्रस्ताव दिया है।पाक मीडिया के मुताबिक, सूचना मंत्री ने कहा है कि उनका मंत्रालय दुनिया में पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करेगा। साथ ही यह भी तय करेगा कि कार्यक्रम का कंटेट बेहतर हो और इससे कमाई भी हो। बता दें कि तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने 18 अगस्त को पाक के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। रविवार को उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री देश के नाम दिए पहले संदेश में बड़े सुधार करने और पाकिस्तान को भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात कही थी।