Monday , August 3 2026 9:46 PM
Home / Off- Beat / विलुप्तप्राय: पिछले 17 साल में एक लाख वनमानुषों की हत्या

विलुप्तप्राय: पिछले 17 साल में एक लाख वनमानुषों की हत्या


यूरोप के बर्नियो में 1999 से अब तक एक लाख से ज्यादा वनमानुष मारे जा चुके हैं। वनमानुष अति लुप्तप्राय श्रेणी में आते हैं। एक संस्था ने शोध कर शुक्रवार को यह खुलासा किया। बीबीसी के अनुसार, वैज्ञानिकों ने 16 वर्षों तक शोध करने के बाद मिले आंकड़े को विलक्षण बताया।

वनमानुषों के खात्मे का सबसे बड़ा कारण फनीर्चर के लिए पेड़ों की कटाई, तेल निकालने के लिए पेड़ काटना, खनन और कागज निमार्ण के कारण पेड़ों की कटाई से वनों का कम होते जाना माना गया है।

पत्रिका ‘करंट बायोलॉजी’ में प्रकाशित शोध की रिपोर्ट यह भी खुलासा करती है कि वन्यजीव जंगली क्षेत्रों से भी गायब हो रहे हैं। जर्मनी में मैक्स प्लांक संस्थान की मुख्य शोधकतार् मारिया वोइट ने कहा कि ज्यादातर वनमानुषों की हत्या की गई है।

शोधकतार्ओं ने अनुमान जताया कि सिर्फ वनों की कटाई के कारण अगले 35 वर्षों में और 45,000 वनमानुष खत्म हो सकते हैं।