
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिशेल सेंटनर को फिट होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार से शुरु होने वाले दूसरे और अंतिम क्रिकेट टैस्ट के लिए फिर से टीम में शामिल किया गया है। 24 वर्षीय सेंटनर ऑलराउंडर जिमी नीशम की जगह लेंगे। सेंटनर दाईं कलाई में चोट के कारण पहले टैस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। मेजबान टीम ने इस मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से पीटा था। सेंटनर के अलावा लेग स्पिनर टॉड एस्टल को भी दूसरे टैस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है।
चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि इन दोनों के टीम में रहते हमारे पास स्पिन विकल्प बढ़ जाएगा। टीम में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के बल्लेबाज डीन ब्राउनली को रॉस टेलर के कवर के तौर पर बुलाया गया है। ब्राउनली ने अपना अंतिम टैस्ट 3 साल पहले इंगलैंड में खेला था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website