Wednesday , April 17 2024 1:58 AM
Home / Spirituality / अगरबत्ती यूं ही नहीं जलाते हैं पूजा के समय, जानें इसके कितने फायदे

अगरबत्ती यूं ही नहीं जलाते हैं पूजा के समय, जानें इसके कितने फायदे


अगरबत्ती जलाने की क्या ये वजह जानते हैं आप : ईश्वर में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति के घर में पूजा स्थल अवश्य मिलता है और पूजा स्थल में भगवत कृपा के लिए कुछ सामग्री रखना भी आवश्यक माना जाता है। इन्हीं सामग्रियों में से एक है अगरबत्ती। माना जाता है कि अगरबत्ती से कई शुभ लाभ प्राप्त होते हैं। साथ ही अगरबत्ती जलाने से घर-परिवार में हो रहे कलह-कलेश भी दूर हो सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अगरबत्ती के साथ ही भगवान के सामने कपूर, लोबान, घी का दीपक, गुग्गल जलाना भी शुभ फलदायी साबित होता है। आज हम आपको अगरबत्ती से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनसे अपने जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं।
माता लक्ष्मी की होती है कृपा : ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो अगरबत्ती को सुख और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। पूजा घर में अगरबत्ती जलाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होते है और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। अगरबत्ती से जुड़े कुछ वास्तु और ज्योतिषीय उपाय भी हैं जिनको करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है।
वास्तु दोष को दूर करने में कारगर : वास्तु शास्त्र की माने तो प्रतिदिन घर में अगरबत्ती जलाने से घर का वास्तु दोष मिट जाता है। कई बार खराब वास्तु आपके जीवन को भी खराब कर सकता है, आपके काम बिगड़ सकते हैं साथ ही आप मानसिक तनाव का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए केवल प्रतिदिन अगरबत्ती जलाने से आप इन सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। अगरबत्ती से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है।
इस दिशा में जलाएं अगरबत्ती : दक्षिण दिशा को वास्तु शास्त्र में यमराज की दिशा बताया गया है, इसलिए इसे नकारात्मकता से भी जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि लोग दक्षिणमुखी घर को शुभ नहीं मानते। लेकिन वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में यदि प्रतिदिन अगरबत्ती जलाई जाए तो इससे घर में आने वाली नकारात्मकता दूर हो जाती है।
एक ही जगह जलाएं अगरबत्ती : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा घर में अगरबत्ती हमेशा एक स्थान में ही जलानी चाहिए इससे भी घर की नकारात्मकता दूर होती है। यदि आप बार-बार अगरबत्ती जलाने की दिशा बदलते हैं तो इससे आपको वैसे फल प्राप्त नहीं होते जैसे आप चाहते हैं।
अगरबत्ती स्वास्थ्य के लिए शुभ : अगरबत्ती जलाने से जो धुआं निकलता है, उससे हानिकारक बैक्टीरिया भी समाप्त होते हैं। अर्थात अगरबत्ती जलाने से आपको स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। यह परिवार के लोगों के मन को शांति प्रदान करती है और घर में कलह-क्लेश होने बंद हो जाते हैं।
आर्थिक परेशानियों से दूर करती है अगरबत्ती : यदि आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आपको सुबह-शाम घर में अगरबत्ती जलानी चाहिए जैसा कि हमने आपको बताया अगरबत्ती जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं इसलिए स्वाभाविक है कि इससे धन से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही धन संचय करने में भी आप कामयाब होते हैं।